बीसीसीएल खेमका आउटसोर्सिंग फेस में कोयला चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, चोरों ने दो मुंशियों की की पिटाई

News Saga Desk

बाघमारा | बीसीसीएल ब्लॉक दो एबीओसीपी क्षेत्र में संचालित खेमका कैरियर आउट सोर्सिंग फेस से दिनदहाड़े कोयला चोरी कर रहे चोरों का विरोध करना मुंशीयो को पड़ा महंगा। बताया जाता है की नदखुरकी कोलडंप मुंशी एक्रांत राम एंव जमुनिया कोलडंप के मुंशी मांझो बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास लोकल सेल में ट्रक लोडिंग करवाने के लिए कोयला देखने खेमका कैरियर आउट सोर्सिंग फेस गया था।

मुंशी द्वारा फेस के अंदर कोयला चोरी कर रहे चोरो का विरोध करने पर चोरों ने नदखुरकी कोलडंप मुंशी एक्रांत राम एंव जमुनिया कोलडंप के मुंशी मांझो को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया. जबकि वहाँ मौजूद सीआईएसएफ मुखदर्शक बने रहे। मारपीट घटना के विरोध में दोनों कोलडंप के मजदूरों एवं लोडिंग मुंशियों ने कोलियरी का चक्का जाम कर दिया। मुंशियों का आरोप है कि प्रबंधन व सीआइएसएफ मजदूरों को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है।

दर्जनों कोयला चोर बाईक पर सवार होकत दीन दहाड़े फेस में जाकर कोयला चोरी कर रहा है. प्रबंधन व सीआइएसएफ कोयला चोरी पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। पांच घंटे तक उत्पादन व डिस्पैच बाधित होने के बाद जीएम कुमार रंजीव क्षेत्रीय कार्यालय में लोडिंग मुंशियों के साथ वार्ता किया। जिसमें प्रबंधन द्वारा आश्वस्त किया गया कि कोलडंपो में मजदूरों को पूर्ण सुरक्षा देने के साथ उत्खनन फेस से कोयला चोरी हरहाल में रोका जायेगा।

साथ ही पर्याप्त मात्रा में दोनों कोलडंपो में कोयला उपलब्ध कराया जायेगा.आश्वासन के बाद मुंशियों ने जाम हटा लिया। मौके पर पीओ आरके सिंह, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर रविकांत राय तथा लोडिंग मुंशियों में राजू शर्मा, जुलुस राम, कैलाश राम, अरविंद सिंह, छोटू दास, जग्गु गोप, सुधीर पांडेय, दीपक गोप, मेघन महथा, मनोज राय, आदि मौजूद थे।

Read More News

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More