डकैती मामले में देवघर पुलिस को बड़ी सफलता,  8 लाख कैश, स्कॉर्पियो और हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार

News Saga Desk

देवघर: जिले की पुलिस ने हाल ही में हुई एक डकैती मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में बीते सप्ताह हुई डकैती की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 8 लाख रुपये नकद, एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी, दो पिस्टल (एक असली और एक खिलौना) बरामद किए गए हैं।

मामला पिछले सप्ताह का है, जब मिसरना गांव निवासी सीताराम मंडल के घर पर देर रात 8 से 10 की संख्या में डकैतों ने धावा बोला था। आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर कैश और जेवरात की लूटपाट की थी और फरार हो गए थे। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी रही। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद छापेमारी कर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने डकैती की बात कबूल की।

पुलिस ने कहा है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है और बाकी फरार अपराधियों की तलाश जारी है। देवघर एसपी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Read More News

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More