सीएमपीडीआई में 51वां सीआईएल एवं स्थापना दिवस समारोह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने नवाचार और ऊर्जा सुरक्षा में योगदान की सराहना की

News Saga Desk

रांची | मिनी रत्न कंपनी सीएमपीडीआई में बुधवार को 51वां कोल इंडिया एवं सीएमपीडीआई स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कॉरपोरेट गीत से हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि कोल इंडिया और सीएमपीडीआई द्वारा 50 वर्ष पूरे करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने अनुसंधान, नवाचार और ऊर्जा आपूर्ति में निरंतर योगदान को सराहते हुए कहा कि देश की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में संस्था की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

विशिष्ट अतिथि और कोल इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एन.सी. झा ने कहा कि बदलते तकनीकी परिदृश्य के बीच सीएमपीडीआई को आईटी और बिजनेस डेवलपमेंट पर और अधिक फोकस करना होगा, जिससे कोयला क्षेत्र में उभर रहे नए अवसरों का लाभ मिल सके।

सीएमपीडीआई के पूर्व सीएमडी मनोज कुमार ने भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाओं को विकसित भारत और नेट-जीरो लक्ष्य से जोड़ने पर बल दिया। वहीं सीएमपीडीआई के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) सतीश झा ने बताया कि संस्था अब कोयले के अलावा क्रिटिकल रेयर अर्थ एलिमेंट्स, स्वच्छ ऊर्जा समाधान और एआई/एमएल आधारित स्मार्ट माइनिंग तकनीकों को अपनाकर अपनी विविधता बढ़ा रही है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों और क्षेत्रीय संस्थानों को कॉर्पोरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आरआई-5 बिलासपुर को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय संस्थान घोषित किया गया, जबकि सिंगरौली और तालचर कैंप ने श्रेष्ठ ड्रिलिंग कैंप का पुरस्कार जीता।

सीएसआर, पर्यावरण सेवाओं, जियोमेटिक्स, डिजाइन और बिजनेस अवॉर्ड कैटेगरी में भी विभिन्न इकाइयों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह सहित सीएमपीडीआई व सीआईएल के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More