आदिवासी महिला से कथित दुष्कर्म का मामला गरमाया, बीजेपी कल करेगी घेराव

झारखंड के गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धमकी देने के गंभीर आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में अब भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चा खोलने का फैसला किया है।

NEWS SAGA DESK

झारखंड के गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धमकी देने के गंभीर आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में अब भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चा खोलने का फैसला किया है। पार्टी की ओर से 5 नवंबर 2026 को गोड्डा में एसडीपीओ कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।

फादर थॉमस सोरेन पर गंभीर आरोप

मामला गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद मिशन से जुड़ा है। आरोप है कि यहां के फादर थॉमस सोरेन ने एक आदिवासी महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा महिला का जबरन गर्भपात कराने और उसे धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने इन आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

अनीता सोरेन के नेतृत्व में बनी जांच कमेटी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई है। अधिवक्ता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता सोरेन को कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ममता कुमारी, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष लिलीसी हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी देवी और सुंदरपहाड़ी मंडल अध्यक्ष अनीता हेंब्रम को शामिल किया गया है।

पीड़िता और परिजनों से भी मिलेगी कमेटी

एसडीपीओ कार्यालय के घेराव और एसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद जांच कमेटी सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तेतरिया-2 गांव पहुंचेगी। यहां टीम पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेगी। कमेटी घटनाक्रम और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपेगी।

Read More News

Read More