News Saga Desk
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद आठ दिन बीत चुके हैं और अब देओल परिवार की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक इमोशनल ट्रिब्यूट वीडियो पर सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल ने अपना प्यार और भावनाएँ व्यक्त कीं, जिसे देख फैंस भी भावुक हो उठे।
सनी-बॉबी का इमोशनल रिएक्शन
ब्यूटी फोटोग्राफर टीना देहल ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की कई पुरानी यादों को जोड़कर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा—
“इस मैजिक के लिए शुक्रिया… इतनी कम उम्र में हमें सिनेमा की दुनिया से परिचित कराने का आभार। ये जादू हमेशा जिंदा रहेगा।”
इस पोस्ट पर सनी देओल ने रेड हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी, जबकि बॉबी देओल और अभय देओल ने भी कई हार्ट इमोजी साझा कर अपने पिता के प्रति प्रेम और यादों को सम्मान दिया।
प्रार्थना सभा का वीडियो आया सामने
धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में उनकी स्मृति में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। अब इसी सभा का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में गायक सोनू निगम, सनी देओल को गले लगाते हुए नजर आते हैं, वहीं बॉबी देओल भी भावुक क्षण में साथ खड़े दिखते हैं। दोनों भाई हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत करते हुए बेहद विनम्र और भावुक दिखाई देते हैं।
No Comment! Be the first one.