आमिर खान ने घोषित की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’, वीर दास करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू

NEWS SAGA DESK

हैदराबाद: आमिर खान प्रोडक्शंस ने 3 दिसंबर को अपनी नई अनोखी जासूसी फिल्म हैप्पी पटेल की घोषणा कर दी। इस फिल्म से मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वीर दास और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो भी बेहद मजेदार अंदाज में जारी किया गया है। वीडियो में आमिर खान और वीर दास की बातचीत दिखाई गई है, जहाँ आमिर फिल्म के एक्शन, रोमांस और आइटम नंबर को लेकर चिंतित दिखते हैं, जबकि आसपास के लोग फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए नजर आते हैं। इस मजेदार कॉन्ट्रास्ट ने घोषणा वीडियो को खास बना दिया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा से हटकर और यादगार कहानियाँ पेश करता आया है—जैसे लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार। ऐसे में हैप्पी पटेल भी एक यूनिक सिनेमाई अनुभव देने वाली फिल्म मानी जा रही है।

वीर दास इससे पहले गो गोवा गॉन, बदमाश कंपनी और दिल्ली बेली जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह फिल्म वीर दास और आमिर खान प्रोडक्शंस का दिल्ली बेली के बाद दूसरा सहयोग है।

हैप्पी पटेल का निर्देशन वीर दास कर रहे हैं और फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More News

Read More