New Saga Desk
भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर–फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी, जो 23 नवंबर को सांगली, महाराष्ट्र में होनी थी, अचानक टाल दी गई. सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग शूट और तैयारियों की चर्चा के बीच शादी स्थगित होने की खबर ने फैंस और दोनों परिवारों को हैरान कर दिया.
स्वास्थ्य कारणों से टली शादी
शादी वाले दिन स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. ठीक उसी समय पलाश मुच्छल को वायरल फीवर और एसिडिटी की समस्या के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया. एक ही दिन दो गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के चलते परिवारों ने शादी रोकने का फैसला लिया.
पलक मुच्छल ने दी पहली प्रतिक्रिया
शादी टलने के बाद अब पहली बार पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी. फिलम्फेयर इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा–
“ये परिवारों के लिए बहुत कठिन समय है. हम बस पॉजिटिव रहना चाहते हैं और दूसरों तक भी सकारात्मकता पहुंचाना चाहते हैं. सभी मजबूत रहें.”
उनका यह बयान फैंस के लिए राहत और उम्मीद का संदेश माना जा रहा है.
पलाश पहुंचे दर्शन करने
शादी रुकने के बाद पलाश सार्वजनिक रूप से कम नज़र आए. हाल ही में उनका एक फोटो सामने आया, जिसमें वह वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में मास्क पहनकर दर्शन करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
फिलहाल शादी की नई तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे।
No Comment! Be the first one.