‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, भारत में कमाई 150 करोड़ के पार

NEWS SAGA DESK

हैदराबाद: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। पांच दिन की रिलीज़ के बाद, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

मंडे टेस्ट में थोड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली और धुरंधर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त गदर मचाया।

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (डे वाइज)

डे 1: 28.60 करोड़ रुपये

डे 2: 33.10 करोड़ रुपये

डे 3 (संडे): 44.80 करोड़ रुपये

डे 4: 24.30 करोड़ रुपये

डे 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़ रुपये

कुल घरेलू कमाई: 159.40 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड नेट कलेक्शन: 160.15 करोड़ रुपये

सोमवार का ऑक्यूपेंसी रेट

हिंदी बेल्ट में ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 39.66% रही। मॉर्निंग शो में 19.23%, दोपहर में 33.03%, इवनिंग शो में 43.24% और नाइट शो में 63.13% रिकॉर्ड किया गया। फिल्म की जबरदस्त कमाई और दर्शकों की बढ़ती भीड़ ने साबित कर दिया है कि ‘धुरंधर’ इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More