News Saga Desk
फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच अब अभिनेता विक्की कौशल भी फिल्म की तारीफ करने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि फिल्म की परफॉर्मेंस, तकनीक और बारीकी—सब कुछ टॉप क्लास है।
आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे बड़े सितारों से भी सराहना बटोरी थी। अब विक्की के रिव्यू के बाद फिल्म की चर्चा और तेज हो गई है।
धुरंधर ने तोड़ा हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 207.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ आठ दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। इसके साथ ही इसने अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर और सोनम बाजवा की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के 198.41 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
रणवीर सिंह की करियर की टॉप फिल्मों में शामिल
‘धुरंधर’ अब रणवीर सिंह की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने ‘बाजीराव मस्तानी’ (184.3 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का अगला टारगेट अब ‘सिंबा’ है, जिसने 240 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विक्की कौशल ने की खुलकर तारीफ
विक्की ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा—
“@adityadharfilms आप शानदार हैं! इतनी बारीकी और आत्मविश्वास के साथ दुनिया को यह कहानी दिखाना बड़ी उपलब्धि है। फिल्म में सभी का परफॉर्मेंस एकदम टॉप है। तकनीकी रूप से बेहतरीन और बहुत दिलचस्प। सभी ‘धुरंधरों’ को बधाई!”
No Comment! Be the first one.