News Saga Desk
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रांची क्षेत्र की रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची से रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, लेकिन कई बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ट्रेनों के फेरे बढ़ाने और नए रूट जोड़ने की दिशा में ठोस कदम जरूरी हैं।
रांची के लिए इन ट्रेनों पर रखी गई मांगें
- रांची–आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825/12826) को जयपुर तक बढ़ाने का आग्रह
- रांची–अहमदाबाद के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव
- रांची–लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग
- रांची–सिल्ली–मुरी रूट के लिए नई मेमू ट्रेन शुरू करने का सुझाव
- हटिया–सांकी पैसेंजर/एक्सप्रेस (58663/58664/58665/58666) का विस्तार बरकाकाना–हजारीबाग टाउन तक करने की सिफारिश
वंदे भारत को लेकर बड़े सुझाव
संजय सेठ ने विशेष रूप से रांची–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन वाया बक्सर चलाने की मांग रखी। साथ ही कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया गया, जिनमें शामिल हैं—
- धरती आबा एक्सप्रेस
- हटिया–पुणे एक्सप्रेस
- हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस
- हटिया–बेंगलुरु एक्सप्रेस
संजय सेठ ने X पर क्या कहा?
संजय सेठ ने X पर लिखा—
“नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात की। रांची को दी जा रही रेल परियोजनाओं के लिए आभार जताया और यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु आग्रह पत्र सौंपा।”
No Comment! Be the first one.