ठंड-शीतलहर के बीच स्कूल समय बदलने की मांग, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार को लिखा पत्र

News Saga Desk

झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन करने का आग्रह किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कांके, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, मेदिनीनगर और हजारीबाग सहित राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह के समय घना कोहरा, 500 मीटर से भी कम दृश्यता और तेज शीतलहर के कारण बच्चों के लिए स्कूल जाना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की चेतावनी भी दी है।

अजय राय ने मांग की कि सभी स्कूलों के समय में कम से कम दो घंटे का बदलाव किया जाए, ताकि कक्षाएं सुबह 9:00 या 9:30 बजे से शुरू हों। उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक ठंड के दौरान सुबह की प्रार्थना खुले मैदान में कराने के बजाय कक्षाओं के अंदर ही आयोजित की जाए। इसके साथ ही पूरे राज्य के लिए एक समान आदेश जारी करने की मांग की गई है, ताकि स्कूल समय को लेकर किसी तरह का भ्रम न बने।

इसके अलावा, जिन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, वहां कक्षाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने या ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने पर भी विचार करने की अपील की गई है। अजय राय ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे कठिन मौसम में सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More