ई-कल्याण पोर्टल गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों को राहत, विभाग ने बहाल किया पूरा डेटा

NEWS SAGA DESK

पलामू: छात्रहित सर्वोपरि मंच, झारखंड के निरंतर प्रयासों के बाद ई-कल्याण पोर्टल की तकनीकी खामियों से प्रभावित विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। 18 और 19 अगस्त 2025 को पोर्टल में आई गंभीर तकनीकी समस्या के कारण जिन छात्रों के आवेदन डिलीट हो गए थे, उनका पूरा रिकॉर्ड अब विभाग द्वारा दोबारा बहाल कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों को “Email ID already exists” और “UID already exists” जैसी त्रुटियों का सामना करना पड़ा था। कई मामलों में आवेदन स्वतः अस्वीकृत हो गए, जबकि पोर्टल की खराबी के चलते हजारों विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया से बाहर हो गए थे।

इस गंभीर समस्या को छात्रहित सर्वोपरि मंच ने प्रमुखता से उठाया। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने 18 सितंबर 2025 को कल्याण सचिव और कल्याण आयुक्त को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इसके बाद 6 नवंबर 2025 को दोबारा मुलाकात कर छात्रों की परेशानियों को विस्तार से रखा गया, जिसके बाद विभाग ने तकनीकी समीक्षा कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

लगातार फॉलो-अप और दबाव के बाद अब प्रभावित छात्रों का पूरा डेटा सफलतापूर्वक ई-कल्याण पोर्टल पर वापस कर दिया गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से सत्यापन की तिथियों में भी संशोधन किया गया है। प्रभावित छात्रों के लिए आईएनओ द्वारा आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 और डीएनओ द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल दोबारा नहीं खोला गया है, बल्कि केवल उन्हीं छात्रों का डेटा बहाल किया गया है, जिनके आवेदन तकनीकी त्रुटियों के कारण डिलीट हुए थे।

छात्रहित सर्वोपरि मंच ने इस सकारात्मक पहल के लिए कल्याण विभाग, कल्याण आयुक्त और कल्याण सचिव का आभार जताया है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर हमजा, प्रदेश संगठन प्रभारी कुणाल पोद्दार और प्रदेश सचिव रईस अंसारी ने कहा कि संगठन आगे भी छात्रों से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाता रहेगा और जरूरतमंद विद्यार्थियों की आवाज बनकर संघर्ष करता रहेगा।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More