रांची प्रेस क्लब चुनाव संपन्न: शंभू नाथ चौधरी बने अध्यक्ष, अभिषेक सिन्हा सचिव

NEWS SAGA DESK

रांची : रांची प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम के अनुसार शंभू नाथ चौधरी को रांची प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी अभिषेक सिन्हा को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष के रूप में बिपिन उपाध्याय निर्वाचित हुए, वहीं संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य ने विजय हासिल की। चंदन भट्टाचार्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय मिश्रा को 23 मतों के अंतर से पराजित किया।

द्विवार्षिक चुनाव के तहत मतदान अपराह्न 3:30 बजे तक संपन्न हुआ, जिसके बाद शाम करीब 5:30 बजे से मतगणना शुरू की गई। सबसे पहले पदाधिकारियों के लिए पड़े मतों की गिनती की गई और क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के परिणाम घोषित किए गए।

इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष के लिए 4, सचिव के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष के लिए 3 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 34 उम्मीदवार शामिल थे। देर रात तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More