News Saga Desk
हैदराबाद: रियलमी एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Realme भारत में अपनी नई Realme 16 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के टॉप मॉडल Realme 16 Pro+ 5G की कीमत लीक हो गई है।
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Realme 16 Pro 5G सीरीज को 6 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP पेरीस्कोप कैमरा सेटअप बताया जा रहा है। हालिया लीक में दावा किया गया है कि फोन की कीमत की जानकारी सीधे इसके रिटेल बॉक्स से सामने आई है।
Realme 16 Pro+ 5G की संभावित कीमत
टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, Realme 16 Pro+ 5G की भारत में कीमत करीब 43,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, यह बॉक्स प्राइस है, इसलिए लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स और इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट के साथ इसकी वास्तविक कीमत कुछ कम हो सकती है। यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिज़ाइन और कलर ऑप्शन
डिज़ाइन के मामले में रियलमी ने इस बार मशहूर जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukasawa के साथ साझेदारी की है। फोन को नया ‘Urban Wild’ डिज़ाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है। भारत में यह स्मार्टफोन Master Gold और Master Grey के अलावा एक्सक्लूसिव कलर्स Camellia Pink और Orchid Purple में भी उपलब्ध होगा।
कैमरा और परफॉर्मेंस
Realme 16 Pro+ 5G का कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। इसमें LumaColor Image टेक्नोलॉजी से लैस 200MP Portrait Master कैमरा और पेरीस्कोप लेंस मिलेगा, जिसे कंपनी फोटोग्राफी के अनुभव को नए स्तर पर ले जाने वाला बता रही है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में एक पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे Snapdragon 7 Gen 4 से भी ज्यादा ताकतवर बताया जा रहा है। इसमें करीब 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर अनुभव देगा। फोन का वजन लगभग 203 ग्राम बताया जा रहा है।
No Comment! Be the first one.