झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

News Saga Desk

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों यानी 4 और 5 जनवरी को राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही राज्य के 13 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

घने कोहरे की चपेट में आने वाले जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात सतर्क रहने की सलाह दी है।

रांची और आसपास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के इलाकों में 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 5 जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम 8 डिग्री, 6 जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम 8 डिग्री तथा 7 जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गुमला रहा सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में चाईबासा का मौसम सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रमुख स्थानों का तापमान (पिछले 24 घंटे)

  • रांची: अधिकतम 22.8°C, न्यूनतम 12.3°C
  • जमशेदपुर: 25.4°C / 10.5°C
  • डालटनगंज: 25.6°C / 8.3°C
  • बोकारो: 25.1°C / 11.2°C
  • चाईबासा: 26.8°C / 11.6°C
  • खूंटी: 24.7°C / 9.4°C
  • लोहरदगा: 21.7°C / 10.1°C
  • लातेहार: 18.7°C / 9.8°C
  • सरायकेला: 26.6°C / 10.5°C
  • पाकुड़: 24.4°C / 8.3°C
  • गुमला: 23.6°C / 6.6°C

मौसम विभाग ने घने कोहरे और गिरते तापमान को देखते हुए वाहन चालकों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More