झरिया में पूजा पर्वों की तैयारियों का जायजा, राजा तालाब होगा रोशन

NEWS SAGA DESK

धनबाद महापौर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर झरिया का दौरा किया। सफाई, सड़क, रोशनी और राजा तालाब सौंदर्यीकरण का जायजा लिया।

आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए धनबाद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को धनबाद के महापौर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने संयुक्त रूप से झरिया के विभिन्न व्यस्ततम क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण कर पर्व-त्योहारों की तैयारियों का जायजा लिया।

झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह

दोनों जनप्रतिनिधियों ने झरिया के चार नंबर, धर्मशाला रोड, बाटा मोड़, लक्ष्मणीया मोड़ सहित आसपास के प्रमुख इलाकों में पैदल भ्रमण कर सड़कों की स्थिति, नालियों की सफाई, कचरा उठाव और बिजली व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी।

झरिया राजा तालाब का होगा विद्युत सौंदर्यीकरण

निरीक्षण के दौरान ऐतिहासिक झरिया राजा तालाब परिसर में प्रस्तावित विद्युत सौंदर्यीकरण (Lighting Beautification) को लेकर भी नगर निगम व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। महापौर और विधायक ने कहा कि छठ पर्व के दौरान राजा तालाब घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, ऐसे में यहां रोशनी और सुंदरता की विशेष व्यवस्था की जाएगी।झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया में हर त्योहार बेहद आस्था और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हमारी पूरी कोशिश है कि पूजा-अर्चना और पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को मूलभूत समस्याओं का सामना न करना पड़े। सड़क, बिजली, नाली और जल निकासी की व्यवस्थाओं को लेकर विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सभी कमियों को दूर कराया जाएगा।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें और जहां भी साफ-सफाई या नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More