भाजपा विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता पर टोलकर्मी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, वीडियो वायरल

News Saga Desk

पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता एक गंभीर विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन पर रांची-पलामू मार्ग पर स्थित मांडर टोल प्लाजा में ड्यूटी पर तैनात एक टोलकर्मी के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

टोलकर्मी के अनुसार, मांडर टोल प्लाजा पर विधायक की गाड़ी रोके जाने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद उग्र हो गया और हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान विधायक ने टोलकर्मी को थप्पड़ मारा और उसके बाद गाली-गलौज भी की।

घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टोल प्लाजा पर हुए विवाद और हंगामे को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More