News Saga Desk
खूंटी जिले में पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में आहूत बंद का गुरुवार को व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और जिले के विभिन्न चौक-चौराहों को जाम कर दिया। बंद के चलते बाजार, दुकानें और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद हैं, जिससे आम जनजीवन और आवागमन ठप हो गया है।
मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन और जाम
सोमा मुंडा की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर और बीच सड़क पर धरना देकर मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बंद समर्थकों का कहना है कि जब तक हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाने व स्थिति को शांत बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

No Comment! Be the first one.