बिग बॉस 19 की दुबई सक्सेस पार्टी: तान्या मित्तल हुईं भावुक, छलका शो का दर्द

News Saga Desk
बिग बॉस 19 को खत्म हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन शो से जुड़ी चर्चाएं अब भी थमी नहीं हैं। हाल ही में दुबई में डैन्यूब प्रॉपर्टीज की ओर से बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें इस सीजन के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। इस खास इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने, जो अपने बिग बॉस के अनुभव को याद कर भावुक होती नजर आईं।

तान्या मित्तल ने बयां किया बिग बॉस का दर्द

वायरल वीडियो में डैन्यूब प्रॉपर्टीज के ओनर रिज़वान साजन बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की तारीफ करते नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि गौरव शो जीतेंगे, हालांकि उनका मानना था कि तान्या मित्तल भी इस रेस में आगे थीं।

इसके बाद रिज़वान ने तान्या से सवाल किया कि जब घर में ज्यादातर लोग उनके खिलाफ थे, तब बिना किसी सपोर्ट के खुद को संभालना कितना मुश्किल था। इस सवाल पर तान्या भावुक हो गईं और उन्होंने शो के दौरान झेले गए मानसिक दबाव को साझा किया।

तान्या ने कहा कि शो में उनकी छोटी-छोटी बातों पर मजाक बनाया जाता था और उनकी सच्चाई पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा, “16-17 लोग मिलकर एक ही लड़की का मजाक उड़ाते थे। मेरे घर और मेरी सोच तक पर बातें की गईं। एक वक्त के बाद इंसान थक जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब कोई आपकी बात समझने को तैयार न हो, तो खुद को अकेला महसूस करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

मस्ती और मनोरंजन से सजी पार्टी

भावुक पलों के बीच पार्टी में मस्ती और एंटरटेनमेंट भी खूब देखने को मिला। सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर केक काटा और पुराने पलों को याद किया। गौरव खन्ना ने तान्या की मिमिक्री कर माहौल हल्का किया और अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ डांस कर सभी का दिल जीत लिया।

अमाल मलिक की परफॉर्मेंस रही खास

सक्सेस पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट सिंगर अमाल मलिक रहे। उन्होंने सफेद पियानो पर बैठकर रोमांटिक धुनें पेश कीं और अपनी दोस्त नीलम गिरी के लिए खास गाना गाया। अमाल की परफॉर्मेंस ने सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि नीलम गिरी शर्म से लाल नजर आईं।

ग्लैमर से सजी दुबई की शाम

दुबई में आयोजित इस पार्टी में सितारों का ग्लैमरस अंदाज भी देखने को मिला। अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, मृदुल, गौरव खन्ना, नेहल, बसीर अली, अभिषेक बजाज, अशनूर, प्रणीत मोरे, कुनिका सदानंद, आवेज दरबार समेत कई कंटेस्टेंट्स एक बार फिर साथ नजर आए और इस यादगार शाम को खास बना दिया।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More