कोडरमा में ड्यूटी के दौरान जैप जवान की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक

News Saga Desk

कोडरमा : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पिकेट पर तैनात झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) के एक जवान की बुधवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय हवलदार बालकृष्ण यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले थे।

SDPO अनिल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे हवलदार बालकृष्ण यादव डगरनवां पिकेट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि हवलदार बालकृष्ण यादव पिछले दो वर्षों से डगरनवां पिकेट में पदस्थ थे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय औपचारिकताओं के लिए उनके शव को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया। जवान की असमय मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More