रामगढ़ में बेकाबू ट्रक ने पिकनिक स्पॉट में मचाई तबाही, रास्ते बंद होने से पर्यटन ठप

News Saga Desk

पतरातु क्षेत्र में तलाटांड कब्रिस्तान के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कटूआ कोचा डैम परिसर स्थित पिकनिक स्पॉट में घुसकर गेट, बाउंड्री वॉल समेत कई संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद पिकनिक स्पॉट के प्रवेश मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं।

दुर्घटना के कारण गुरुवार सुबह से ही पिकनिक स्पॉट के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। किसी भी प्रकार के वाहन का अंदर प्रवेश संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जनवरी माह में इस पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन रास्ता बंद होने के कारण पर्यटकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसका सीधा असर पिकनिक स्पॉट के आसपास लगे करीब 150 दुकानदारों के कारोबार पर पड़ा है, जिनकी आमदनी पूरी तरह ठप हो गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने और क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पर्यटन गतिविधियां फिर से पटरी पर लौट सकें और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More