गुमला में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल

News Saga Desk

गुमला : जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेतरहाट रोड स्थित मिडिल स्कूल के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में बिशुनपुर बाजार टाड़ निवासी रोशन तिर्की का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठे सियार टोली निवासी चोटे उरांव को भी गंभीर चोटें आई हैं.

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद ट्रक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद रोशन तिर्की की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है.

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More