लातेहार में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

News Saga Desk

लातेहार जिले के चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान चंदवा प्रखंड के आन किता गांव निवासी 65 वर्षीय फूलमती देवी के रूप में की गई है। यह हादसा 11 जनवरी की देर शाम एकमहुआ पुल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, गणपत लोहरा अपने परिजनों के साथ एक रिश्तेदार के दाह-संस्कार में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ अंशु लोहरा और उनकी दादी फूलमती देवी सवार थीं। इसी दौरान भदईताड़ गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज लोहरा चंदवा से अपने घर की ओर दूसरी बाइक से जा रहे थे। एकमहुआ पुल के समीप दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने फूलमती देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल मनोज लोहरा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। गणपत लोहरा और अंशु लोहरा को भी चोटें आई हैं और दोनों का इलाज चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

फूलमती देवी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More