रांची के बूटी मोड़ में चला बुलडोज़र, निगम की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध दुकानों और मकानों को तोड़ा गया

News Saga Desk

रांची के बूटी मोड़ इलाके में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज़ी से जारी है। यह कार्रवाई विशेष रूप से शिवाजी प्रतिमा के आसपास की निगम भूमि पर की जा रही है, जहाँ कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर दुकानें और मकान बना लिए थे और लंबे समय से व्यापार भी चला रहे थे। इससे न सिर्फ सरकारी जमीन पर कब्जा बढ़ रहा था, बल्कि आसपास का इलाका भी अव्यवस्थित हो गया था।

अभियान के तहत, पहले लोगों को जगह खाली करने की सूचना दी गई, उसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इसमें कच्ची और पक्की दोनों तरह की दुकानों और मकानों को हटाया गया।

नगर निगम का कहना है कि यह जमीन सिर्फ और सिर्फ आम जनता के उपयोग के लिए सुरक्षित रखी जाएगी, और किसी भी तरह के अवैध कब्जे को अब सहने नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Read More News

Read More