जादूगोड़ा CRPF  कैंप में आर्ट ऑफ लिविंग की छह दिवसीय तनाव मुक्ति कार्यशाला शुरू

News Saga Desk

जमशेदपुर: जादूगोड़ा स्थित CRPF कैंप में मंगलवार से छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य जवानों और उनके परिवार की महिलाओं को मानसिक तनाव से दूर रखना और जीवन में संतुलन बनाए रखना है।

कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय कावा की प्रमुख रेनू सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप जलाकर की। इस अवसर पर कैंप में तैनात जवानों और उनके परिजनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों की जिम्मेदारियां काफी चुनौतीपूर्ण होती हैं, ऐसे में उनके मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जवानों और उनके परिवारों को सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करते हैं और इन्हें लगातार आयोजित किया जाना चाहिए।

कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक अर्चना चौरसिया और नवीन चौरसिया ने ध्यान और मानसिक एकाग्रता के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को आसान ध्यान विधियां सिखाईं और तनाव कम करने के व्यावहारिक उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने कहा कि मानसिक शांति से ही व्यक्ति अपने कार्य और पारिवारिक जीवन को बेहतर ढंग से निभा सकता है।

इस कार्यक्रम में डीआईजी मेडिकल डॉ. उर्मिला गारी, कमांडेंट पंकज सिंह, सीएमओ डॉ. मीना नवीन, उप क्षेत्रीय कावा प्रमुख सविता जायसवाल, उप कमांडेंट नीरज कुमार व पवन कुमार, सहायक कमांडेंट जफर आलम और तरुण बेरा सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष जवान तथा उनके परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने पूरे उत्साह के साथ कार्यशाला में सहभागिता की और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात कही।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More