News Saga Desk
रांची: राजधानी के चर्चित अंश-अंशिका लापता प्रकरण में पुलिस को अहम सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूर्या और सोनम के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है। वहीं, पुलिस बच्चों से बातचीत कर पूरी घटना की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, घटना के दिन आरोपी दंपती बाजार में गुब्बारे बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान महिला की नजर दोनों बच्चों पर पड़ी। बच्चों को अकेला देखकर, आरोपियों ने गुब्बारा दिलाने के बहाने उन्हें अपने साथ कुछ दूरी तक ले जाया और फिर अपने साथ लेकर चले गए।
हालांकि, अब तक पूरे मामले की वास्तविक कहानी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्र इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही पत्रकारों के सामने साझा करेंगी।
No Comment! Be the first one.