झारखंड: 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं होली के बाद, 1-7वीं कक्षा तक की परीक्षा मार्च में

News Saga Desk

रांची: झारखंड में स्कूलों की कई कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं होली के बाद, यानी मार्च के दूसरे सप्ताह में होंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) करेगी।

पहली से सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह में स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। इनका संचालन झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (JCERT) करेगी। पहली और दूसरी कक्षा की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि तीसरी से सातवीं तक की लिखित होगी। इस बार पांचवीं कक्षा की भी बोर्ड परीक्षा होगी। जो छात्र इसमें फेल होंगे, उन्हें अगली कक्षा में प्रमोशन नहीं मिलेगा।

पहले योजना थी कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के तुरंत बाद 9वीं और 11वीं की परीक्षा ली जाएगी। लेकिन नगर निकाय चुनाव और 3-4 मार्च को होली होने के कारण अब तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

इधर, 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए 28 संस्थानों में सीटें बढ़ाई गई हैं। इसमें 22 शुल्कमुक्त संस्थान और 6 डिग्री कॉलेज शामिल हैं। बिना लेट फीस 11वीं का रजिस्ट्रेशन अब 14 जनवरी तक कर सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क देना होगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More