अंश-अंशिका लापता केस में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस टीम को दी बधाई

News Saga Desk

रांची: राजधानी के चर्चित अंश-अंशिका लापता प्रकरण में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एडीजी मनौज कौशिक के नेतृत्व में रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बेहतरीन कार्य किया।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।

डीजीपी ने मीडिया को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इस प्रकरण से जुड़ी पूरी कहानी जल्द ही पत्रकारों को ब्रीफ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को खोजने में पुलिस की मेहनत रंग लाई है और इसके परिणामस्वरूप बच्चे सकुशल बरामद हुए।

Read More News

Read More