13 दिन बाद अंश-अंशिका सुरक्षित मिले, रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी, पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

News Saga Desk

रांची: बीते 13 दिनों से लापता अंश और अंशिका के मामले में आखिरकार रांची पुलिस को 14वें दिन बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दोनों बच्चों को रामगढ़ के चितरपुर स्थित अहमदनगर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। मकर संक्रांति के दिन बच्चों की घर वापसी से परिवार के साथ-साथ पुलिस टीम में भी खुशी का माहौल है।

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्र की प्रेसवार्ता के बाद इस केस में काम करने वाली पूरी पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की गई। डीजीपी ने खुद पत्रकारों के सामने इसकी जानकारी दी। इनाम की घोषणा के बाद टीम के सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया। इस टीम में आईपीएस, डीएसपी, इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी शामिल थे। साथ ही एसएसपी राकेश रंजन की टेक्निकल सेल और क्यूआरटी की भी अहम भूमिका रही।

मानव तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की नजर

डीजीपी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद भी जांच खत्म नहीं हुई है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इस मामले में मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अपहरण का मामला नहीं, बल्कि एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा मामला है, जिसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं। सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जेल भेजना झारखंड पुलिस का लक्ष्य है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More