धुर्वा के अंश-अंशिका सकुशल मिले, बजरंग दल और पुलिस की मेहनत रंग लाई, बाबूलाल मरांडी ने जताई खुशी

News Saga Desk

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी से लापता दो बच्चे, अंश कुमार और अंशिका कुमारी, सुरक्षित बरामद हो गए हैं। यह बच्चों के परिवार और पूरे इलाके के लिए बड़ी राहत की खबर है।

बच्चों की खोज के लिए बजरंग दल ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। रामगढ़ जिला और सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने संभावित जगहों पर जाकर लगातार बच्चों की तलाश की।

इस अभियान में बजरंग दल चितरपुर समिति के संयोजक सचिन प्रजापति, डबलु साहु और सन्नी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। इसके अलावा, भाजपा द्वारा किए गए घेराव और प्रदर्शन ने प्रशासन पर दबाव बनाया।

पुलिस की तत्परता और सहयोग से ही बच्चों को सुरक्षित मिलना संभव हो पाया। बच्चों के सकुशल मिलने पर बजरंग दल, पुलिस प्रशासन और अभियान से जुड़े सभी लोगों ने आभार व्यक्त किया।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More