गुमला-रांची मार्ग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने पिकअप को मारी टक्कर, 4 की मौत, 2 गंभीर

News Saga Desk

गुमला-रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने आगे चल रही एक पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रांची निवासी कुछ कारोबारी पिकअप वाहन में तिलकुट लादकर रांची से गुमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भड़गांव के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक पिकअप सवार चार लोगों की जान जा चुकी थी। वहीं वाहन के मलबे में फंसे दो घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More