धुर्वा से अपहृत बच्चों को ढूंढने वाले चितरपुर के युवकों को भाजपा ने किया सम्मानित

News Saga Desk

राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से अपहृत दो मासूम बच्चों-अंश और अंशिका-को ढूंढने वाले चितरपुर के युवकों को गुरुवार को भाजपा द्वारा सम्मानित किया गया। बच्चों के लापता होने के बाद पूरे राज्य में चिंता का माहौल था और सरकार व प्रशासन उनकी खोज में लगातार जुटे थे।

इस बीच, चितरपुर के रहमत नगर क्षेत्र के साहसी युवकों, जिनमें सचिन प्रजापति और डबलू साव प्रमुख हैं, ने सतर्कता और हिम्मत के साथ दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने चितरपुर में आयोजित सम्मान समारोह में इन युवकों को शॉल और गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके साहस की प्रशंसा की। इस अवसर पर युवकों का हौसला बढ़ाया गया और उन्हें राज्यभर में सराहना भी मिली।

Read More News

Read More