साहिबगंज में स्कॉर्पियो हादसा: टायर फटने से गाड़ी पलटी, 1 की मौत और 8 घायल

News Saga Desk

साहिबगंज: जिले के बोरियो-बोआरीजोर मार्ग पर शामपुर के पास एक स्कॉर्पियो टायर फटने के कारण पलट गई। इस हादसे में गाड़ी मालिक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मामलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बोआरीजोर के सिमड़ा से शव के अंतिम संस्कार के लिए राजमहल जा रहे थे। अचानक वाहन का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान मेहरमा के घोरीचक निवासी 20 वर्षीय शक्ति महतो के रूप में हुई।

पुलिस ने लिया मौके पर नियंत्रण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायलों की स्थिति

गाड़ी पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं-संदीप मिर्धा, कृष्णा मिर्धा, राधे मिर्धा, महेश उरांव, प्रदीप मिर्धा, सुखदेव मिर्धा, जबकि शिवम कुमार साह, महेश उरांव और बमबम कुमार को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News

Read More