नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रांची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

News Saga Desk

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कचहरी चौक स्थित पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन ने भी नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर रजत कुमार तथा उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार ने भी नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


कचहरी चौक स्थित पार्क में आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More