रणवीर सिंह पर बेंगलुरु में FIR, ‘कांतारा’ सीन की मिमिक्री पर उठा विवाद

News Saga Desk

बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह अपनी फिल्मों और अनोखे अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन इसी सफलता के बीच अभिनेता एक नए विवाद में घिर गए हैं।

दरअसल, एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से जुड़े अभिनेता ऋषभ शेट्टी के किरदार की मिमिक्री की थी। यही मिमिक्री अब विवाद का कारण बन गई है। इस मामले को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।

‘कांतारा’ सीन की नकल पर दर्ज हुई एफआईआर

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ के चावुंडी दैव से जुड़े दृश्य की मिमिक्री कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, रणवीर की मिमिक्री से जुड़ा वीडियो 2 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था, जिसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई।

अपमानजनक मिमिक्री का आरोप

एफआईआर में कहा गया है कि रणवीर सिंह की मिमिक्री अपमानजनक थी और इससे दैव परंपरा का मजाक उड़ाया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रणवीर सिंह अपनी मिमिक्री को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्पष्ट किया था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि ऋषभ शेट्टी की प्रभावशाली परफॉर्मेंस की सराहना करना था।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More