रांची में तेज़ बारिश , 10 तक रहेगा घना कोहरा

News saga Desk

रांची | बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड का मौसम बिगड़ेगा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हवा की वजह से मौसम में बदलाव होगा।

रविवार को रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गुमला और सिमडेगा में बारिश हुई । वहीं सोमवार को पलामू, गढ़वा, कोडरमा और लोहरदगा को छोड़कर अन्य हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 10 दिसंबर तक बादल छाया रहेगा।

मौसम केद्र के मुताबिक 11 दिसंबर से राज्यभर में मौसम साफ होगा और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे सर्दी बढ़ेगी। हालांकि शनिवार से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा है। बादल छाने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री गढ़वा का रहा। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया।

रांची का पारा 3.20 लुढ़ककर 9.80 पर पहुंचा, 15 दिसंबर के बाद कंपकंपाएगी सर्दी: रांची में शनिवार को न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की तुलना में 3.2 डिग्री की गिरावट आई। पारा लुढ़ककर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे शाम में सर्दी बढ़ गई। दो दिन बारिश के बाद 11 दिसंबर से मौसम साफ होगा तो सर्दी भी बढ़ेगी। सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 15 दिसंबर से सर्दी कंपकंपाएगी।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More