मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौ तस्कर आरिफ घायल

News saga Desk

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान में मीरगंज और मछलीशहर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके पास से तमंचा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।घटना रविवार देर रात की है, जब मीरगंज थानाध्यक्ष और जंघई चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ गोधना बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बंधवा बाजार से जंघई की ओर दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार भाग रहे हैं, जिनका पीछा मछलीशहर पुलिस कर रही है।सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। ग्राम सभा चौकी खुर्द के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय के पास चिताव-भटेवरा मार्ग पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरिफ (32) पुत्र मैनुद्दीन निवासी लमहन, थाना महाराजगंज के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने घायल आरिफ के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। आरिफ मीरगंज थाने में पिकअप चोरी, गौ तस्करी सहित करीब 20 आपराधिक मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि आरिफ 2 जनवरी को उप निरीक्षक पारसनाथ यादव के साथ हुई मारपीट की घटना में भी वांछित था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More