आगरा में 8 साल की बच्ची के हत्यारे का एनकाउंटर, 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में ढेर

News Saga Desk

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जूता कारखाना संचालक की आठ वर्षीय पुत्री की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई के दौरान एक उपनिरीक्षक भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

आटे के ड्रम में मिला था बच्ची का शव

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार, ताजगंज थाना क्षेत्र के गोबर चौकी निवासी दिनेश बाबू का जूता कारखाना है। उन्होंने अपने घर में सुनील नामक युवक को किराए पर रखा था। दिनेश बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रंजिश के चलते सुनील ने उनकी आठ वर्षीय बेटी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

बता दें की, 25 मार्च को लापता हुई बच्ची का शव आरोपी के कमरे में रखे आटे के ड्रम से बरामद हुआ था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को शनिवार तड़के सूचना मिली कि आरोपी सुनील बमरौली कटरा इलाके से भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में हुई मौत, दरोगा भी घायल

पुलिस ने घायल आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक उपनिरीक्षक को भी गोली लगी, जिनका इलाज जारी है।

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More