JEE Main 2026: 2 अप्रैल से परीक्षा शुरू, एडमिट कार्ड जारी, जानें पूरा शेड्यूल और एग्जाम पैटर्न

News Saga Desk

रांची : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2026 के दूसरे सत्र की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही छात्रों के बीच तैयारी और उत्साह दोनों तेज हो गए हैं। इस बीच NTA ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगा कौन सा पेपर

जारी शेड्यूल के अनुसार, पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं पेपर-2A (बीआर्क), पेपर-2B (बी प्लानिंग) और दोनों का संयुक्त पेपर 7 अप्रैल को होगा।

13 भाषाओं में मिलेगी परीक्षा की सुविधा

छात्रों को इस बार बड़ी राहत देते हुए परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जा रही है। इससे विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों को अपनी भाषा में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

NCERT पर मजबूत पकड़ जरूरी

फोकस संस्थान के निदेशक अजयवीर सिंह के अनुसार, JEE Main का सिलेबस मुख्य रूप से कक्षा 11वीं और 12वीं की NCERT पुस्तकों पर आधारित होता है। ऐसे में छात्रों को बेसिक्स मजबूत करने के लिए NCERT पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

पेपर-1 का पैटर्न और अंक व्यवस्था

बीई/बीटेक (पेपर-1) तीन घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न होंगे, जिनमें 20 बहुविकल्पीय और 5 संख्यात्मक प्रश्न शामिल होंगे। पूरा पेपर 300 अंकों का होगा और प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक निर्धारित हैं।

बीआर्क और बी प्लानिंग का पैटर्न

पेपर-2A (बीआर्क) में गणित, सामान्य योग्यता और ड्राइंग से कुल 77 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2B (बी प्लानिंग) में गणित, सामान्य योग्यता और प्लानिंग से 100 प्रश्न होंगे। ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर सभी पेपर कंप्यूटर आधारित होंगे।

ऑनलाइन परीक्षा में समय प्रबंधन अहम

पूरी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन के साथ-साथ स्क्रीन पर प्रश्न हल करने का अभ्यास करना बेहद जरूरी है।

Read More News

जरूरतमंदों को मिलेगा अशियाना, रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन, मिलेगी सुरक्षित शरण और मूलभूत सुविधाएं

रांची के रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी बोडेया रोड में सामाजिक संस्था स्वालंबन संस्था द्वारा भारत...

सिल्ली पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिल्ली पॉलिटेक्निक में आयोजित “नेशनल हैंड्स-ऑन...

Read More