News Saga Desk
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में 62 सीडीपीओ और 237 महिला सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र विवरण समारोह में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सीडीपीओ और महिला सुपरवाइजर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में निकाले गए विज्ञापन के आधार पर सीडीपीओ और महिला सुपरवाइजर की नियुक्ति हुई है। तीन-चार साल तक इंतजार करने के बाद आपके हाथों में आज नियुक्ति पत्र है आपके लिए यह खुशी का पल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार के अंग के रूप में काम कर रहे हैं। इसलिए आपकी जिम्मेदारी भी अब काफी अहम होने जा रही है.मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में बड़ी संख्या में सरकारी और अनुबंध के माध्यम से कार्य कर रहे लाखों कर्मचारी की भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आज नियुक्ति पत्र पाने वालों में महिलाओं की तादाद ज्यादा है। महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा होने के साथ सामाजिक और सरकार के कार्यों का निर्वहन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आपकी भूमिका काफी अहम होने वाली है।
No Comment! Be the first one.