News Saga Desk
झारखंड हाई कोर्ट ने असिस्टेंट पदों की भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित इस परिणाम में सिकंदर कुमार ने पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है, जिससे उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। उम्मीदवार अब हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस बार प्रतियोगिता काफी कड़ी रही, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अंतिम रूप से मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
सफल अभ्यर्थियों को अब आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। हाई कोर्ट प्रशासन जल्द ही जॉइनिंग से जुड़ी आगे की प्रक्रिया की सूचना जारी करेगा।
No Comment! Be the first one.