विश्व थैलेसीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित

News Saga Desk

रांची: विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर 08 मई से पहले गुरुवार को Audrey House में झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री Hafizul Hasan और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन में थैलेसीमिया बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान सामाजिक संस्था “लहू बोलेगा” की ओर से जागरूकता अभियान और मरीजों के सहयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए “लहू बोलेगा” संस्था की प्रशंसा की।

वहीं मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य सरकार थैलेसीमिया पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरीजों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में संस्था के प्रतिनिधि नदीम खान, थैलेसीमिया पीड़ित और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More News

Read More