बीजेपी ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरों पर उठाए सवाल, निवेश को लेकर मांगा श्वेत पत्र

News Saga Desk

रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरों और निवेश के दावों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि निवेश और रोजगार सृजन के नाम पर राज्य की जनता, खासकर युवाओं को भ्रमित किया गया है।

स्वीडन, स्पेन और दावोस दौरे पर सवाल

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि करीब 13 महीने पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन और स्पेन के दौरे पर गए थे। इसके अलावा दावोस यात्रा को भी लगभग छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक झारखंड में किसी बड़े निवेश का परिणाम दिखाई नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि स्पेन और स्वीडन यात्रा के बाद राज्य सरकार की ओर से करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया गया था। वहीं दावोस दौरे के दौरान भी कई भारतीय कंपनियों के साथ समझौते किए गए थे, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आई।

सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विदेशी निवेश के नाम पर की गई यात्राओं का वास्तविक लाभ झारखंड को नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की, ताकि जनता को यह जानकारी मिल सके कि अब तक कितने निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे हैं।

टेस्ला और मेगा कन्वेंशन सेंटर के दावों का जिक्र

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार की ओर से दावा किया गया था कि टेस्ला जैसी कंपनियां झारखंड में निवेश करेंगी। इसके अलावा स्पेन की एक बड़ी कंपनी द्वारा रांची में मेगा कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने की भी बात कही गई थी।

उन्होंने कहा कि दावोस में टाटा, रुंगटा समेत कई कंपनियों के साथ हुए समझौतों के जरिए राज्य में एआई और डाटा साइंस हब विकसित करने का दावा भी किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दी।

युवाओं के साथ छल का आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि निवेश और रोजगार के नाम पर राज्य के युवाओं को सिर्फ आश्वासन मिला है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि रोजगार सृजन के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन आज भी राज्य का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

Read More News

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजीव रंजन मिश्रा के परिवार से की मुलाकात

राजधानी रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों की...

सीआईआई झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय...

मुजफ्फरपुर में फिसली शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की जुबान, खुद को बता दिया ‘स्वास्थ्य मंत्री’

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...

Read More