रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

News Saga Desk

नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का रांची पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर रामपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिदरौल जोड़ा मंदिर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली। साथ ही उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य रांची के अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें दूसरे लोगों को बेच दिया जाता था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Read More News

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजीव रंजन मिश्रा के परिवार से की मुलाकात

राजधानी रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों की...

सीआईआई झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय...

मुजफ्फरपुर में फिसली शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की जुबान, खुद को बता दिया ‘स्वास्थ्य मंत्री’

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...

Read More