अनगड़ा में भाजपा का एक दिवसीय धरना, किसानों के मुद्दों पर हेमंत सरकार को घेरा

News Saga Desk

अनगड़ा में मंगलवार को भाजपा की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य के सभी अंचल कार्यालयों के समक्ष आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा था। धरना में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और पूर्व विधायक रामकुमार पाहन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

किसानों के मुद्दे पर सरकार पर हमला

धरना को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर भाजपा पूरे झारखंड में किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक उचित राहत नहीं मिली है। सरकार ने धान खरीद के लिए ₹3200 समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिला।

अमर बाउरी ने कहा कि अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। जमीन के डिजिटलीकरण और खातों को ऑनलाइन कराने के लिए आम लोगों से रिश्वत मांगी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमिपुत्र, आदिवासी और मूलवासी अपने ही काम के लिए हजारों रुपये घूस देने को मजबूर हैं।

‘मंईयां सम्मान योजना’ पर भी उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ के नाम पर सरकार ने महिलाओं से वोट लिया, लेकिन अब सत्यापन के नाम पर उन्हें भीषण गर्मी में ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

बाउरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी।

पूर्व विधायक ने गिनाईं भाजपा सरकार की योजनाएं

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और तत्कालीन मंत्री अमर बाउरी का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रति एकड़ ₹5000 सहायता दी जाती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार बनने के बाद कई योजनाओं को बंद कर दिया गया। पाहन ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को मिलना चाहिए, लेकिन राज्य सरकार किसानों को योजना से बाहर करने का काम कर रही है।

पेंशन बंद करने का भी आरोप

रामकुमार पाहन ने आरोप लगाया कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएंगे।

Read More News

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो उग्रवादियों के मारे जाने की सूचना

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।...

Read More