सीआईआई झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

News Saga Desk

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय उद्योग परिसंघ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी०बी० सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति तथा सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और सीआईआई प्रतिनिधियों के बीच राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाओं और इंडस्ट्रियल पॉलिसी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर सीआईआई प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। साथ ही राज्य को मिले मजबूत निवेश प्रस्तावों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच के जरिए झारखंड ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि राज्य निवेश और औद्योगिक विकास के लिए बेहद अनुकूल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

वहीं, सीआईआई प्रतिनिधियों ने झारखंड को उभरते हुए इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल ने इंडस्ट्रियल पॉलिसी डेवलपमेंट में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सरकार के साथ समन्वय कर काम करने की इच्छा भी जताई।

Read More News

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजीव रंजन मिश्रा के परिवार से की मुलाकात

राजधानी रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों की...

सीआईआई झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय...

मुजफ्फरपुर में फिसली शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की जुबान, खुद को बता दिया ‘स्वास्थ्य मंत्री’

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...

Read More