मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजीव रंजन मिश्रा के परिवार से की मुलाकात

News Saga Desk

राजधानी रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मामले को लेकर भाजपा लगातार रांची जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा को एक साजिश के तहत फंसाया गया है।

उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में जब भी कोई सामाजिक या जनसरोकार का मुद्दा सामने आता है, तब राजीव रंजन मिश्रा सबसे पहले लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। आदित्य साहू ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी के बुलावे पर किसी होटल या स्थान पर जाता है और वहां आपराधिक तत्व मौजूद हों, तो सिर्फ संदेह के आधार पर उसे अपराधी नहीं माना जा सकता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना पूरी जांच-पड़ताल के राजीव रंजन मिश्रा और उनके छोटे बेटे के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा का अब तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है और उनकी पहचान एक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में रही है।

आदित्य साहू ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि “दूध का दूध और पानी का पानी” होना चाहिए। साथ ही उन्होंने राजीव रंजन मिश्रा को जल्द रिहा करने की मांग भी उठाई।

Read More News

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजीव रंजन मिश्रा के परिवार से की मुलाकात

राजधानी रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों की...

सीआईआई झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय...

मुजफ्फरपुर में फिसली शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की जुबान, खुद को बता दिया ‘स्वास्थ्य मंत्री’

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...

Read More