News Saga Desk
रांची जिले के बड़े निजी स्कूलों में पढ़ने का सपना अब गरीब परिवारों के बच्चों का पूरा होने जा रहा है। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल परिवारों के बच्चों के नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस प्रक्रिया के तहत जिले के 117 निजी स्कूलों में आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। इस वर्ष बीपीएल बच्चों के लिए कुल 1170 सीटें निर्धारित की गई थीं, जबकि विभाग को कुल 1499 आवेदन प्राप्त हुए।
आवेदनों की जांच और स्क्रूटनी के बाद 1036 आवेदन सही पाए गए, जिनके लिए ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। लॉटरी में चयनित बच्चों का संबंधित स्कूलों में अगले 15 दिनों के भीतर नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। प्रशासन का कहना है कि आरटीई के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।
No Comment! Be the first one.