पटना में राज्यस्तरीय व्यावसायिक समागम का आयोजन, उद्योग और निवेश के नए अवसरों पर मंथन

News Saga Desk

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, पटना के प्रांगण में आयोजित “राज्यस्तरीय व्यावसायिक समागम” का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न चैम्बर ऑफ कॉमर्स, उद्योग संघों एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बिहार में उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाओं पर अपने सुझाव साझा किए।

समागम में व्यवसायिक वातावरण को और बेहतर बनाने, उद्योगों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने तथा सरकार और उद्योग जगत के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और राज्य तेजी से औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, नए उद्योगों की स्थापना तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Read More News

भीषण गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को दिए राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के...

Read More