कुर्की की कार्रवाई से टूटा अपराधी का गुरूर, लड्डन ने थाने में किया सरेंडर

News Saga Desk

सीवान में पुलिस की सख्ती और कुर्की अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात पेशेवर अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और संगीन मामलों से भरा हुआ है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, फायरिंग, लूट की साजिश, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 19 गंभीर कांड विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

उस पर वर्ष 1999 से लेकर 2020 तक नगर और मुफ्फसिल थाने में लगातार मामले दर्ज होते रहे। इनमें हत्या, 307, 387, 120बी और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। सीबीआई के अनुसंधान में चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में भी लड्डन मियां का नाम सामने आया था। हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर सीबीआई कोर्ट ने अजरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां को बरी कर दिया था।

जिले में चल रहे विशेष कुर्की अभियान के तहत पुलिस फरार अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और कानूनी शिकंजा कसने में जुटी है। इसी दबाव में कई पुराने अपराधियों की नींद उड़ गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

Jagran Genius Award 2026
जागरण जीनियस अवार्ड 2026 में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, डीसी अजय नाथ झा ने दिया प्रेरणादायी संदेश

बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरण जीनियस अवार्ड 2026 में मेधावी छात्र-छात्राओं को...

Hemant Soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में सिंचाई योजनाओं, मेगा लिफ्ट...

रांची में बीजेपी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, 200 कार्यकर्ता ले रहे हिस्सा

राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन...

Read More